Mathura News: नकली नोट का मामला पकड़ा, असली-मनोरंजन बैंक के नोट सहित तीन गिरफ्तार
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: चार kilo चांदी और एक लाख रुपये की टटलूबाजी करने की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी तो मामला अलग ही निकला। रिफाइनरी पुलिस टीम सीसीटीवी, सर्विलांस व शिकायतकर्ता से पूछताछ कर शातिरों तक पहुंची तो मामला नकली नोटों के कारोबार का निकला। एक लाख असली रुपये के बदले पांच लाख नकली (मनोरंजन बैंक) के रुपये दिये जाते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 32 हजार असली रुपये के अलावा 31 लाख नकली (मनोरंजन बैंक) नोट, कार, लैपटॉप, चाकू, तीन मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस टीम शिकायत कर्ता अनिरुद्ध गुप्ता, योगेश, लाला, सचिन व एक अन्य की तलाश कर रही है। शुक्रवार को एसपी क्राइम श्वेता यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि 29 सितंबर को ऋषिकेश निवासी अनिरुद्ध गुप्ता ने थाना रिफाइनरी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.