Mathura News: नंदोत्सव में 50 फीट ऊंचे चिकने लट्ठे पर पहलवानों ने दिखाया दमखम
मथुरा, सितम्बर 6 -- Mathura News: उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय शैली के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर में पौने दो सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक लट्ठे के मेले का आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों ने 50 फीट ऊंचे चिकने लट्ठे पर चढ़कर अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया। श्री वैष्णव संप्रदाय के इस मंदिर में सौर पंचांग और रोहिणी नक्षत्र के अनुसार शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई गई। श्री गोपाल जी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया और उन्हें झूले में विराजित कराया गया। शनिवार शाम नंदोत्सव के अवसर पर भगवान श्री रंगनाथ मुरली धारण कर कदंब के वृक्ष पर विराजित हुए और रथ में सवार होकर मंदिर के पश्चिमी द्वार पहुंचे। इसके बाद अंतर्यामी अखाड़े के दर्जन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.