मथुरा, सितम्बर 4 -- Mathura News: नंद के घर अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव की गलियों और नंदभवन में उनके जन्म की बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर में समाज गायन शुरू होते ही पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। बधाई पद गूंजे तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। समूची दुनियां में जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनेगी, वहीं नंदभवन में शनिवार को जन्मोत्सव व रविवार को नंदोत्सव धूम मचेगी। नंदबाबा मंदिर के सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि सावन पूर्णिमा से शुरू हुआ समाज गायन कृष्ण पक्ष की नवमी तक चलेगा। इस बार नंदभवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पांच सितंबर को और छह सितंबर को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जसीडीह : आज कृष्णमय होगा पागल बाबा आश्रम नंदगांव की जन्माष्टमी ...