Mathura News: धोखाधडी के आरोप में वांछित गिरफ्तार
मथुरा, जुलाई 16 -- Mathura News: थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने धोखाधडी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को चेकिंग के दौरान बीती रात कंस किले के पीछे से गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने दस बजे उप निरीक्षक अमित कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर गऊघाट के समीप कंस किले के पीछे से चेकिंग के दौरान धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित उपेन्द्र निवासी गली हमाम सब्जी, मण्डी चौक बाजार, गोविन्दनगर को गिरफ्तार कर चालान किया। यह भी पढ़ें- मेहंदिया पुलिस ने फरार कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.