मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के भगवान राम और कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद में वृंदावन के संत-महंत और धर्माचार्य उनके समर्थन में उतर आए हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में संत-महंतों ने विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में राधाकांत मंदिर में आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच भाव का संबंध होता है। धीरेन्द्र शास्त्री के बयान के आध्यात्मिक भाव को समझने की जरूरत है। भागवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक स्वरूप का वर्णन भक्त कवियों, रसिक संतों और आचार्यों द्वारा सदियों से किया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्...