मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में रविवार को श्याम मखमल हिंडोला सजाया गया, जिसमें प्रभु राजाधिराज को विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए। मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में पुष्टीमार्गीय परम्परा के अनुसार सावन भादों के उत्सवों का आयोजन चल रहे हैं, जिसके तहत हिंडोले उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परम्परा का निर्वाहन मंदिर के सेवायतों ने करते हुए आज ठाकुर राजाधिराज महाराज को श्याम मखमल हिंडोले में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को सांय 5.10 बजे से 5.40 बजे तक मंदिर में हिंडोला विजय उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें ठाकुर राजाधिराज स्वर्ण और रजत के हिंडोले में दर्शन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...