Mathura News: दो बिजलीघरों की हुई क्षमतावृद्धि, लगवाए गए दो बड़े ट्रांसफार्मर
मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए दक्षिणांचल मुख्यालय द्वारा दो बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि कराई गई है। यहां लगवाए गए ट्रांसफार्मर नो लोड पर चार्ज कर दिए गए हैं। इससे हजारों उपभोक्ताओं को और बेहतर सप्लाई मिल सकेगी। जयगुरुदेव बिजलीघर पर ओवरलोडिंग की समस्या चल रही थी। लोड बढ़ने पर सप्लाई को कट करना पड़ता है। सुधार हेतु यहां पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को बिजलीघर पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। विद्युत निगम के सेक्रेंडरी वर्क्स की टीम एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने यह कार्य किया। ट्रांसफार्मर को टेस्टिंग टीम की रिपोर्ट ओके होने के बाद शाम को नो लोड पर चार्ज किया गया। मंगलवार को इस पर लोड लिया जाएगा। बिजलीघर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.