Mathura News: दुकान का जंगला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: हाईवे स्थित शालीमार रोड पर श्मशान घाट के समीप बनी दुकान में बीती रात चोरों ने जंगला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार रवि अग्रवाल ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वसुंधरा एंक्लेव निवासी रवि अग्रवाल रोज की तरह सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान का जंगला टूटा हुआ था और अंदर रखे कई सामान गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक, गुटखे, बिस्कुट के पैकेट सहित करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दुकान में चोरी कर लेने की शिकायत आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने देर रात सुनसान इलाके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। रवि अग्रवाल ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.