Mathura News: दीवाली मेले में स्टालों पर सजी रौनक, महिलाओं ने डांडिया से बांधा समां
मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: मंगलवार को आर्य समाज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में सजी बीस स्टालों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। हस्तनिर्मित उत्पाद, आकर्षक परिधान, सजावटी वस्तुएं और खान-पान के सामान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल की पत्नी हेमलता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को खूब सराहना मिली। वहीं, महिला कार्यकारिणी की सदस्यों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन सामाजिक सरोकारों के साथ महिलाओं की प्रतिभा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.