मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: फरह, चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ दिखेगा तो अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक का स्वरूप नजर आएगा। जन्मोत्सव एकात्मवाद का विराट मेला भी होगा, जिसमें एक जनपद- एक उत्पाद, एक जनपद- एक व्यंजन लुभाएगा। चार दिवसीय मेला में गांव, गौ और गंगा, ग्राम विकास पर चर्चा होगी, जबकि मेला में दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत दिखाई देगा। यह जानकारी रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि 7 से 10 अक्तूबर तक आयोजित मेले में लोक कला, लोक संस्कृति और लोक उद्यम का संगम भी होगा। मेला का शुभारंभ 7 अक्तूबर को सुबह ocho बजे हवन से होग...