Mathura News: दिव्य फूल बंगले में विराजमान बाबा लालदास की गूंजी जय-जयकार
मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: मेवात के संत बाबा लालदास महाराज का 486वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रत्नाकर सागर स्थित रामलीला मैदान के समीप बाबा लालदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया और बाबा को दिव्य फूल बंगले में विराजमान कर भक्तों को दर्शन कराए गए। दिव्य फूल बंगले में विराजमान बाबा लालदास के उद्घोषों से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बाबा की आरती उतारी। मां वैष्णो ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक राहुल सक्सेना द्वारा दी गई भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से भक्त झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ एवं पूजन-अर्चन से हुई, समापन अवसर पर विशाल भंडारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.