Mathura News: दाह संस्कार को लेकर गांव मल्हे में दो पक्ष आमने-सामने
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना अंतर्गत गांव मल्हे में अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। गांव नगला विजयी, राया निवासी धांधु सिंह का निधन हो गया था। परिजन एवं ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए अंत्येष्टि स्थल पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी राधाचरण ने अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध किया। इसके चलते तनाव पैदा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। राधाचरण का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने अधिकारियों को गुमराह कर बारात घर के लिए प्रस्तावित जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.