Mathura News: दलित की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
मथुरा, अगस्त 4 -- Mathura News: अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर गोवर्धन क्षेत्र के एक दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व रमेश सैनी ने किया। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरस निवासी सुभाष जाटव की ग्राम मौजा चुराहंसी की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि विरोध करने पर मारपीट की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी गई। प्रदर्शन के दौरान लुकेश कुमार राही ने कहा कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर पीड़ित को उसकी जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.