मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फर्जी एजेंटों, दलालों और बिना वजह घूमने वालों पर नकेल कसने के लिए बीएसए रतन कीर्ति को सख्त आदेश जारी करने पड़े हैं। उन्होंने दलालों और फर्जीवाड़ा करने वालों को सीधे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताते चलें कि बीएसए कार्यालय के नाम का दुरुपयोग कर काम कराने के बदले अनुचित लाभ या धनराशि मांगने वाले बिचौलिये सक्रिय हो रहे हैं। इस तरह की जानकारी कई बार संज्ञान में आयी है। इसे देखते हुए बीएसए ने शनिवार को सख्त आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति काम शीघ्र कराने या प्रलोभन देने के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना तत्काल अधिकृत फोन नंबर 0565-2970031 पर दें। वहीं शिक्षकों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल विभागीय कार्य होने पर ही कार्यालय ...