मथुरा, सितम्बर 26 -- Mathura News: तेलीपाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को गणेश सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। देवी जागरण में उदय ब्रजवासी जागरण पार्टी, मांट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर देवी भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोए रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी निखिल शर्मा, उमेश शर्मा, जय चौधरी, मोहित सैनी, सोनू पंडित, दीपक शर्मा एवं राघव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...