मथुरा, अगस्त 25 -- Mathura News: नेशनल हाइवे पर रविवार की रात टाउनशिप के निकट स्कॉर्पियो ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टक्कर मारने वाली कार और सवार को हिरासत में ले लिया है। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। स्कॉर्पियो कार चालक हिमांशु पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी बालाजीपुरम, थाना हाईवे तथा अनुभव निवासी इंदूपुरम, थाना रिफाइनरी, मथुरा और रिया निवासी औरंगाबाद थाना सदर बाजार, मथुरा सवार थे। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो को हिमांशु तेज गति एवं लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां सो रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक हिमांशु को मौके पर पकड़ लिया गया। इधर पुलिस ने घटना में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय...