Mathura News: तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, एक व्यक्ति घायल
मथुरा, जुलाई 17 -- Mathura News: वृंदावन, वृंदावन की संकरी कुंज गलियों में टेंपो संचालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को लोई बाजार स्थित आरआर बर्तन भंडार नामक बर्तन की दुकान में एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर जा घुसा। जिसके चलते दुकान के बाहर चल रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने टेंपो चालकों की मनमानी पर नाराजगी जताई। राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि नगर की कुंज गलियों जैसी अत्यंत संकरी जगहों पर टेंपो का संचालन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। टेंपो चालक दबंगई के बल पर गलियों में वाहन चलाते हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों की जान जोखिम में बनी रहती है। वृंदावन सिविल सोसाइटी के अभय वशिष्ठ ने कहा कि आरटीओ द्वारा टेंपो के लिए सड़क मार्ग निर्धारित किया गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.