मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: तुलसी फार्म, बड़ी आटस पर मनुश्री महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। शुक्रवार को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा स्थल पर भक्तों ने उत्साह और भक्ति के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कथा व्यास मनुश्री महाराज का स्वागत भी किया। कथा के दौरान महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को जानना और उनके जीवन एवं उपदेशों को समझना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा का समापन 24 अगस्त को होगा, जबकि 25 अगस्त क...