मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: अहोई अष्टमी मेले के सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को नगर पंचायत सभागार में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी सलोनी गौतम एसपी देहात आलोक राज नारायण और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई ने तीर्थ पुरोहितों के साथ मेले की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी का सहयोग बेहद आवश्यक है। एसडीएम सलोनी गौतम ने कहा कि आप सभी तीर्थ पुरोहित रविवार की सुबह से लेकर रात्रि 9 बजे तक राधाकुंड आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना और स्नान करा सकते है। अंत में सभी तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन को मेले के दौरान प...