मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: गांव बसई खुर्द में ट्रैक्टर से खेत जुताई-बुवाई की बकाया मजदूरी के तीन हजार रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। रुपये मांगने की रंजिश को लेकर नामजदों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। शेरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव स्याहरा निवासी यशपाल ने शेरगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका छोटा भाई रामकिशन ट्रैक्टर से खेतों की जुताई व बुवाई का कार्य करता है। पड़ोसी गांव बसई खुर्द निवासी बलवीर उर्फ भुल्ला और बंटी पर रामकिशन के जुताई-बुवाई के करीब तीन हजार रुपये बकाया थे। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे रामकिशन जैतपुर से बसई खुर्द होकर अपने घर लौट रहा था। तभी बसई गांव की गली में बलवीर उर्फ भुल्ला, बंटी, दोनों भाइयों की पत्नियों और दो-तीन अज्ञा...