Mathura News: तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में 100 स्काउट एवं 150 गाइड सहित कुल 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम दिवस पर प्रशिक्षार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन का इतिहास, उद्देश्य, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत तथा संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, नियम, अनुशासन, टीम भावना और विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.