Mathura News: तीन गोल्ड मेडल हासिल करने पर मोहिनी का अभिनंदन
मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: एलएलबी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा तीन स्वर्ण पदक से सम्मानित छात्रा मोहिनी शर्मा का गुरुवार को सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा अभिनंदन किया गया। जगन्नाथपुरी स्थित संस्थान कार्यालय पर अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में संस्थान के वरिष्ठ सदस्य की पुत्री मोहिनी शर्मा का माला-पटुका, दुशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वक्ताओं ने कहा कि यह समाज के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए संस्थान द्वारा 44वां विशाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को लैपटॉप डेक्स कंप्यूटर, स्मार्टफोन हाईएस्ट नंबर वालों को दिया जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीयू : दीक्षांत समारोह कल, 38 विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.