Mathura News: तिवारी पुरम कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान
मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: यमुनापार स्थित तिवारी पुरम कॉलोनी के वार्ड नंबर 14 में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। विवेक सिंह और रोहित गुसाई का कहना है कि कॉलोनी के लोग पिछले चार-पांच साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों से शिकायत करने पर बड़ी पाइपलाइन डालकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन हकीकत में कोई कार्रवाई नहीं होती है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इस रास्ते से निकलने में गिरने का डर बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.