Mathura News: तिरंगा यात्रा निकाल राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश
मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: भाजपा महानगर ने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ले राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए निकले। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.