Mathura News: तहसील छाता की सरकारी कैंटीन की छत से प्लास्टर गिरा
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: तहसील परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। परिसर स्थित श्री राधे चाय-पानी की कैंटीन की जर्जर छत से प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कैंटीन के आसपास रोजाना की तरह फरियादियों और वकीलों की आवाजाही बनी हुई थी। शाम लगभग 5 बजे आवाज के साथ कैंटीन की छत के एक हिस्से का प्लास्टर ढह गया और कैंटीन में भगदड़ मच गई। इस हादसे से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस सरकारी कैंटीन की नीलामी प्रतिवर्ष लाखों रुपये में होती है। शासन को इससे अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जर्जर हो चुके इस भवन में रोजाना बड़ी संख्या में चाय-नाश्ते के लिए बैठते हैं। कैंटीन स्वामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.