Mathura News: तरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में तरौली-शेरगढ़ मार्ग पर चोरों ने एक मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपये और मिठाई चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तरौली शुमाली निवासी वीरी सिंह की तरौली-शेरगढ़ रोड पर श्री स्वामी बाबा मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 30 हजार रुपये और बर्फी चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Mathura News: तरौली में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.