Mathura News: ढाबा संचालक से एक लाख मांगी चौथ मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: थाने में शनि ढाबा संचालक ने नामजद पर एक लाख रुपये चौथ मांगने के आरोप की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रविवार को नन्दगांव रोड स्थित कोकिलावन धाम बडी शनिदेव मूर्ति के सामने स्थित शनि ढाबा संचालक चरन सिंह ने तहरीर दी। इसके माध्यम से अवगत कराया कि शनिवार देर रात करीब 10 बजे वह ढाबे के काउंटर पर बैठ खाना खाने वाले लोगों से हिसाब-किताब कर रहा था। गांव जाब निवासी समन्दर ने आकर कहा-सुनी की। इस दौरान आरोप लगाया कि नामजद ने उससे एक लाख रुपये चौथ की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने धमकी दी कि अगर ढाबा चलाना है तो चौथ देनी होगी, पैसा न देने पर मारपीट कर दी। अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना-पत्र के आधार पर नामजद के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.