मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: मोबाइल फोन पर कॉल कराने के बाद भी बकाएदारों ने बकाया राशि जमा नहीं की। इस पर विभाग ने ढाई हजार से अधिक बकाएदारों की लाइट कटवा दी। इन पर डेढ़ करोड़ का बकाया बताया गया। बिजली कटने के बाद विद्युत कार्यालयों पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। जुलाई माह के समाप्त होने में एक दिन शेष है। टारगेट पूरा करने को उपभोक्ताओं पर सख्ती की जा रही है। एसडीओ औरंगाबाद सौरभ मिश्रा द्वारा बकाया सूची निकलवा कर करीब 70 लाख के बकाए पर दो हजार कनेक्शनों की सप्लाई ऑन लाइन बंद करा दी। लाइट बंद होने पर टाउनशिप, औरंगाबाद, नवादा, कर्मयोगी आदि क्षेत्र के उपभोक्ता अपना-अपना बिल जमा करने विद्युत कार्यालय पहुंचे और बिल जमा कराया। कनेक्शनों को जुड़वाया जाता रहा। एक्सईएन प्रथम गौरव कुमार के अनुसार करीब 50 लाख के बकाए पर 100 क...