Mathura News: डीजे लगाकर जा रहे कांवड़ियों को एसडीएम ने किया जागरूक
मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: सौंख। कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रविवार शाम को सौंख-मथुरा रोड पर ऊंचे-ऊंचे डीजे लगाकर जा रहे कावड़ियों को एसडीएम गोवर्धन ने रोककर जागरूक किया। एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने कावड़ियों को समझाया कि ज्यादा ऊंचाई वाले डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम से हादसे का खतरा बना रहता है। रास्ते में जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं, ऊंचे डीजे के संपर्क में आने से करंट लगने की बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भी परेशानी होती है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भक्ति में आस्था जरूरी है, दिखावा नहीं। सभी कावड़िये नियमों का पालन करें, डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार रखें, यातायात में बाधा न डालें और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा पूरी करें। उन्होंने कावड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.