Mathura News: डीएम और एसएसपी ने सौभरि नगर वन में किया पौधरोपण
मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी के किनारे विकसित किये जा रहे शहरी वन (सिटी फॉरेस्ट) सौभरि नगर वन में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने चंदन का पौधा लगाया है। सौभरि नगर वन लगभग 123 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने सौभरि नगर वन में चन्दन के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग के सौभरि नगर वन में पौधरोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि सौभरि नगर वन में 26 ग्रिडों में 76,875 पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें पीपल, बरगद, कदम्ब, जामुन, अर्जुन सहित विभिन्न देशज प्रजातियाँ सम्मिलित हैं। यह वन ब्रज की पौराणिक वन संपदा के पुनर्जीवन एवं मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.