Mathura News: डीएम और एसएसपी ने नरी सेमरी मंदिर का किया निरीक्षण
मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में हो रही भीड़ के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने राज राजेश्वरी नरी सेमरी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश, यातायात आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में उत्कृष्ट साफ-सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी दुकानों को व्यवस्थित करें तथा सभी दुकानदारों को कूड़ादान रखने हेतु निर्देशित किया जाए।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.