Mathura News: डीएम-एसएसपी ने वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को वृंदावन के प्रमुख मार्गों, मंदिरों, परिक्रमा मार्ग तथा संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के आसपास की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। मंदिर मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखी और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.