Mathura News: डीआईओएस को बिसावली में एक शिक्षक मिलाअनुपस्थित
मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने गुरुवार को जिले के दो राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें बिसावली के विद्यालय में लापरवाही उजागर हुई। विद्यालय की पहली मंजिल व छत पर गंदगी मिली। जिस पर पूरे स्टाफ को चेतावनी दी कि गंदगी साफ नहीं हुई तो किसी को वेतन नहीं मिलेगा। वहीं एक शिक्षक व एक लिपिक बिना सूचना के अनुपस्थित मिला। जिस पर दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को उनके द्वारा सुबह 8.45 बजे बिसावली के राजकीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 व 10 के 15 विद्यार्थी उपस्थित मिले। इन्हें एक ही कमरे में बैठाकर सहायक अध्यापिका प्रियंका स्मार्ट बोर्ड पर समास पढ़ा रही थीं। वहीं दूसरी शिक्षिका रेनू जादौन ऑफिस में बैठी हुई थीं। प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.