Mathura News: डलावघरों को कार्ययोजना के तहत समाप्त करने की योजना
मथुरा, अगस्त 8 -- Mathura News: नगर निगम के भूतेश्वर मुख्यालय में शुक्रवार को मथुरा सिटी जोन के पार्षदगणों के साथ नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने वार्डवार सफाई व्यवस्था, नाले-नालियों की नियमित सफाई, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की पैच मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जलभराव की समस्या तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी पार्षदगणों से उनके वार्डों की प्राथमिक समस्याओं, चल रहे कार्यों एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Mathura News: नगर आयुक्त ने जानीं भूतेश्वर जोन के पार्षदों की समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.