Mathura News: ठा. राजाधिराज की शरण में पहुंचे संत मोरारी बापू
मथुरा, अक्टूबर 17 -- Mathura News: पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठा. द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को प्रातः 8:40 बजे ग्वाल दर्शन के दौरान राम कथा वक्ता एवं संत मोरारी बापू ने ठाकुर राजाधिराज की शरण में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संत मोरारी बापू ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व में भी ठाकुर जी के दर्शन करने आ चुके हैं। आज पुनः ठाकुर जी के दर्शन प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया कि मंदिर कार्यालय में संत मोरारी बापू का स्वागत किया गया। मंदिर के सहायक अधिकारी एसएन शर्मा ने उनको दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान संत मोरारी बापू को मंदिर की धार्मिक परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रोहित अजय तेलंग भट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.