Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: कस्बे में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन के सरस्वती रोड स्थित प्रजापति मोहल्ला निवासी प्रवीण (22) पुत्र हरिओम शनिवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह ट्रेन संख्या 04194 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर प्रवीण का टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। मोबाइल से सिम कार्ड भी निकला हुआ था। युवक के साथ यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ट्रेन से कटकर युवक की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम प्रवीण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अचानक हुई इस घटना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.