मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: गांव लोर्रिया पट्टी में शनिवार देर रात ट्रांसफॉर्मर से तेल और तार चोरी करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गयी तो एक साथी के गंभीर रूप से झुलसने पर साथी उसे ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस युवक के साथियों की तलाश कर रही है। इस पर विद्युत चोरी के मुकदमे भी हैं। पुलिस ने मौके से ट्रांसफॉर्मर खोलने के उपकरण, पांच जोड़ी चप्पल आदि बरामद की है। शनिवार देर रात करीब दो बजे गांव लोर्रिया पट्टी, मगोर्रा के समीप विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तेल-कीमती तार चोरी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति के तार डिस्कनेक्ट कर ट्रांसफॉर्मर को खोल कर उतारने लगे, तभी करंट वाले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो एक स...