मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: थाना कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर अजीजपुर के समीप गुरुवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और सास घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने हाईवे जाम करने के आरोप में 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव जलालपुर निवासी विष्णु गुरुवार रात करीब नौ बजे अपनी मां राजवती और पत्नी संजू (20) को बाइक से लेकर जा रहा था। अजीजपुर के समीप कुल्लामल पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजू की मौत हो गई, जबकि विष्णु और राजवती घायल हो गए। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने...