Mathura News: टाटा की ईवी कार में लगी आग, धूं-धूं कर जली
मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: छटीकरा मार्ग पर शुक्रवार को टाटा कंपनी की ईवी कार में आग लग गई, जिससे वह धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़ कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टाटा कंपनी की ईवी कार टेस्ट ड्राइव के लिये मथुरा से वृंदावन आ रही थी। ओमैक्स इटरनिटी के पास अचानक कार में आग लग गई। मौका पाकर ड्राइवर ने कार को साइड लगाकर रोका और उससे निकल गया। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कार बुरी तरह जल गई। आग लगने की घटना से थोड़ी देर के लिये यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। केशव धाम पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार डागर ने बताया कि टाटा कंपनी की डेमो कार थी जोकि टेस्ट ड्राइव के लिये आई थी। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.