मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: थाना कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति का करीब पौने छह लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा पर्स कृष्णा नगर क्षेत्र में शनिवार शाम गिर गया। पीड़ित की शिकायत पर इलाका पुलिस ने सीसी टीवी की मदद से करीब दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया। उसने पुलिस की मुक्तकंठ से प्रसंसा की। सदर बाजार की ​दाऊजी विहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सूबेदार सोमवीर सिंह शनिवार रात करीब आठ बजे परिवार के साथ कृष्णा नगर स्थित ज्वैलरी शोरूम में खरीददारी करने गए थे। बताते हैं कि करीब पौने छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी में सोने की चूड़ियां, कान के टॉप्स और नोज रिंग आदि बैग में लेकर अपनी कार तक आये। कार में बैठते समय अचानक उनका ज्वैलरी वाला बैग गिर गया। बैग गिरने की जानकारी होने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने परिवार के साथ सभी स्था...