Mathura News: जेसीबी चलाकर सड़क को किया अतिक्रमण मुक्त
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: कस्बे के समीपवर्ती गांव खड़ेरा के मुख्य मार्ग पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। एसडीएम महावन उषा सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी नेहा रावत के नेतृत्व में ब्लॉक टीम ने मौके पर पहुंचकर पम्प से सड़क पर भरे पानी की निकासी कराई और सफाई अभियान चलाकर नालियों की सिल्ट साफ कराई। मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों के साथ राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से सड़क किनारे ग्रामीणों द्वारा गोबर, लकड़ी आदि डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बताया गया कि इन्हीं कारणों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.