Mathura News: जेल में बंद महिला सीख रहीं ब्यूटीशियन का कोर्स
मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: जिला कारागार में महिला बंदी सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि सीखने के बाद अब ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी ले रही हैं। निजी संस्था की सदस्य द्वारा महिला बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 20 बंदी ब्यूटी पार्लर का कोर्स पारंगत हो रहीं हैं। महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने और उनमें अच्छे जीवन के प्रति आत्मविश्वास भरने को लेकर जिला कारागार में महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन कोर्स से पारंगत किया जा रहा है। महिला बंदियों का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद महिला बंदी अपना पार्लर शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा महिला बंदियों से दिवाली, रक्षाबंधन, करवाचौथ पर उपयोग होने वाली सजावटी व उपयोगी वस्तुओं को भी तैयार कराया जाता है。
महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खजानी वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.