मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: युवा उद्यमी एवं लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने मथुरा की बढ़ती आबादी और धार्मिक पर्यटन के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की। अंकित बंसल ने सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों, अत्याधुनिक उपकरणों, आपातकालीन सेवाओं और गंभीर बीमारियों के बेहतर उपचार की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंत्री को मथुरा आने का आमंत्रण भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...