Mathura News: जेनजी व जेन अल्फा के दृष्टिगत शिक्षा में बदलाव जरूरी
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: केशवधाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर यतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि केशवधाम में आयोजित हर कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति एवं धर्म, संस्कृति की भावना जगाता है। उन्होंने कहा कि हमें जेनजी और जेन अल्फा के दृष्टिगत शिक्षा और समाज में बदलाव करने होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता में हमारे पर्व-त्यौहार हमें एक-दूसरे से परस्पर प्रेम करने की शिक्षा देते हैं। साध्वी ध्यानमूर्ति महाराज ने कहा कि केशवधाम में चलने वाले सेवा प्रकल्प अनूठे हैं। इनसे समाज में देश भावना प्रबल होती है। इससे पूर्व भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़े भजन एवं नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.