Mathura News: जीआरपी ने जहरखुरान को दबोचा, ढाई लाख के जेवरात बरामद
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: मथुरा रेलवे जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक चेन, तीन अंगूठियां और नशीली दवा बरामद हुई है। बरामद सामान की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान संजय निवासी अलीगढ़ को धौली प्याऊ फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार माह पहले मथुरा से ट्रेन में बैठी एक बुजुर्ग महिला को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी चेन, अंगूठियां, कुंडल, पांच हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.