मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़़ गली में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार रात हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक ने वृद्धा की हत्या की, वह मृतका के घर के पास ही रहता था। वृद्ध उसे बेटे की तरह स्नेह करती थी। आरोपी की निशांदेही पर महिला के हाथ के सोने के कंगन के अलावा आर्टिफिशयल ज्वैलरी व 16600 रुपये नकदी बरामद की गई है।एसएसपी श्लोक कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 25 अक्तूबर को चूना कंकड़ वाली गली निवासी वृद्ध महिला की हत्या सिर में ईट प्रहार कर उसके घर में ही की गयी थी। पुलिस ने परिजनों के आने पर घर के अंदर देखा तो लॉकर के अंदर उनकी ज्वैलरी आदि सुरक्षित मिली थी, जबकि महिला के हाथ के कंगन गायब थे। खुलासे को सी...