मथुरा, जुलाई 16 -- Mathura News: थाना महावन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में 68-एफ (2) के तहत आरोपी के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली स्थित सफेमा के सक्षम अधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी की चल अचल सम्पत्ति कुर्क की। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले भर में साइबर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए चल अचल संपत्ति बनाने की जानकारी होने पर पुलिस ने सम्पत्ति चिह्नित की। इसमें महावन थाना क्षेत्र के गांव पचावर निवासी पुष्पेन्द्र की तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल संपत्ति चिह्नित करते हुए थाना पुलिस ने फ्रीजर करने की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी थी। एसएसपी श्लोक कुमार न...