मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: जनसेवा और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिक ध्येय मानते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने केएम विश्वविद्यालय कार्यालय में एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं जन प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। चौधरी ने समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कड़े आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा जनसेवा और क्षेत्र के हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध सम...