मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: जिला कारागार में नव-निर्मित आयुष वाटिका का बुधवार को जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्र्लोक कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया, वहीं एक बंदी द्वारा अपने हाथों से बनाई गई खूबसूरत तस्वीरों को देखकर अधिकारी उसकी प्रतिभा के कायल हो गए। न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।

अधिकारियों द्वारा निरीक्षण बुधवार को संयुक्त टीम ने सबसे पहले जेल के मुख्य सुरक्षा द्वारों, संतरी पोस्टों और सुरक्षा कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके पश्चात अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का सघन निरीक्षण कर वहां निरूद्ध बंदियों और कैदियों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार पर...