मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में जिला स्तरीय 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप आर्केडियन पब्लिक स्कूल बजाना ने जीती। सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित वोक्सन यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ट्रायथलॉन ए बालक वर्ग में सनोज और कान्हा, ग्रुप बी में देवांश और आदित्य तथा ग्रुप सी में ग्रंथ ने स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन ए में रोशनी, हितांशी और पुकार, ग्रुप बी में वैभवी पाल तथा ग्रुप सी में ऋतु और उमा न...